विम्बलडन आज से शुरू: जोकोविच 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने की रेस में

टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विम्बलडन आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू हो रहा है। यह 148 साल पुराने टूर्नामेंट का 138वां संस्करण है। अब तक विम्बलडन केवल विश्व युद्ध और 2020 की कोरोना महामारी के चलते नहीं हो पाया था। यह टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे खास माना जाता है।
विम्बलडन साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम है। चारों ग्रैंड स्लैम हर साल होते हैं—जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई-जून में फ्रेंच ओपन, जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में यूएस ओपन, जो साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम होता है।
इस बार सर्बिया के नोवाक जोकोविच 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि, उनके सामने 22 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज की चुनौती होगी, जिन्होंने पिछले साल ग्रास कोर्ट पर हुए फाइनल में जोकोविच को हराया था।






