पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव

West Bengal में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा सरकार गठन संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
इसी क्रम में बुधवार दोपहर राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने Raj Bhavan पहुंचकर राज्यपाल C. P. Radhakrishnan से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सरकार गठन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं पर लंबी चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नंदिनी चक्रवर्ती की जगह दुष्यंत नारियाला को मुख्य सचिव का दायित्व सौंपा गया था। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद वह जरूरी फाइलों के साथ राजभवन पहुंचे।
निर्वाचन आयोग द्वारा नई सरकार गठन की प्रक्रिया को औपचारिक मंजूरी दिए जाने के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
राजभवन के बाहर मीडिया की भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और सादी वर्दी में खुफिया एजेंसियों के कर्मियों की तैनाती की गई थी।
राजभवन, नवान्न और निर्वाचन आयोग कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।






