उज्जैन में चोरी हुई हीरो सीडी डीलक्स बाइक: CCTV में दिखा चोर; सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

उज्जैन। कोतवाली थाना क्षेत्र में बहादुरगंज की गली नंबर-3 में घर के बाहर खड़ी हीरो सीडी डीलक्स बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक ने बताया चोर रात के समय वाहन लेकर फरार हो गया। चोरी हुई बाइक का नंबर MP 13 ES 2309 है। घटना के बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
बाइक मालिक आशीष पंवार ने बताया कि सोमवार रात साढ़े 11 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार सुबह काम पर निकलने के दौरान वाहन वहां नहीं मिला।
कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी
काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक को ले जाता हुआ नजर आया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना सामने आने के बाद बाइक मालिक ने कोतवाली थाने में पुलिस शिकायत की। चोरी की वारदात कैमरे में रिकॉर्ड होने के कारण अब फुटेज के जरिए संदिग्ध की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।