‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, क्राइम-थ्रिल और वूमेन पॉवर का दिखा जबरदस्त अंदाज

The Narmada Story का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। क्राइम, थ्रिल और वूमेन पॉवर से भरपूर इस फिल्म का 2 मिनट 15 सेकंड का ट्रेलर रहस्य, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण पेश करता है। फिल्म में रियल लाइफ आईपीएस अधिकारी Simala Prasad एक सशक्त महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं, जिनका दमदार अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

ट्रेलर की शुरुआत मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से होती है, जहां पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो जाते हैं। इसी बीच शहर में लगातार बढ़ रहे मिसिंग केस पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं। मामले की जांच की कमान एसआई नर्मदा रायकवार संभालती हैं, जो अपराध की गुत्थी सुलझाने के मिशन में जुट जाती हैं। ट्रेलर में किन्नर गिरोह, पुलिस मुठभेड़, विरोध प्रदर्शन और भावनात्मक दृश्यों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

“पुलिस फोर्स में जेंडर का फर्क नहीं होता, वर्दी काफी होती है” जैसे प्रभावशाली संवाद ट्रेलर को और दमदार बनाते हैं। फिल्म में सिमाला प्रसाद के साथ Anjali Patil, Zarina Wahab, Ashwini Kalsekar, Raghubir Yadav, Mukesh Tiwari, शरद सिंह और इश्तियाक खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्देशक Zaigham Imam ने कहा कि ‘द नर्मदा स्टोरी’ सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि समाज के गंभीर मुद्दों और महिला शक्ति की कहानी भी है। एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share

Similar Posts