| | |

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे उमंग सिंघार: वीडियो कॉल पर सुनी समस्याएं; बोले- हर मंच पर उठाएंगे मांग

भोपाल। शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में अनशन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने अभ्यर्थियों की समस्याएं और उनकी मांगों को विस्तार से समझा।

सिंघार ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर कई दिनों से अनशन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उनकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांग को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

बोले- न्यायपूर्ण संघर्ष में कांग्रेस अभ्यर्थियों के साथ
उमंग सिंघार ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों का संघर्ष न्यायपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थियों की मांग को हर उचित मंच पर उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री से पद वृद्धि पर तत्काल निर्णय की अपील
सिंघार ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक भर्ती में तत्काल पद वृद्धि पर उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनशील पहल से लंबे समय से संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है।

Share