|

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 149 अंक उछला

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 147.46 अंक यानी 0.18 फीसदी उछलकर 83,881.17 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50.55 अंक यानी 0.20 फीसदी बढ़कर 25,869.90 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर ने सबसे अधिक बढ़त बनाई और इसमें लगभग 1 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा मेटल शेयरों में भी 0.60 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। वहीं, बैंकिंग सेक्टर में थोड़ा दबाव दिखा और निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 फीसदी बढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 93.95 अंक यानी 0.37 फीसदी बढ़कर 25,819.35 पर बंद हुआ था।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एआई समिट और बढ़ती टेक्नोलॉजी सेक्टर की मांग ने शुरुआती कारोबार को मजबूती प्रदान की है। निवेशक फिलहाल उभरते हुए सेक्टरों पर नजर बनाए हुए हैं।

Share

Similar Posts