लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 354 अंक टूटा

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 353.69 अंक यानी 0.44% गिरकर 79,662.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 117.70 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 24,617.75 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर लाल निशान पर खुले। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयरों में भी कमजोरी रही।

वहीं, बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस और इंटरनेशनल शेयरों में मजबूती दिखी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले लगातार चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14% की बढ़त के साथ 80,015.90 पर और निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17% बढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ था।

Share

Similar Posts