सतना में इलाज कराने आई महिला का शव नहर में मिला: परिजनों ने किया चक्काजाम; लगाया हत्या का आरोप

सतना। इलाज कराने गई महिला का शव बरहा गांव के पास नहर में मिला। मृतका रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के मरोह दाहिया बस्ती की निवासी है। मृतका का नाम सरस्वती दाहिया है । शव मिलने के बाद मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद कृपालपुर में चक्काजाम कर दिया।
सरस्वती का इलाज कराने माधवगढ़ आया था पति
मृतका के पति राजकुमार दाहिया ने कोलगवां थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह पत्नी का इलाज कराने माधवगढ़ आया था। इलाज के बाद उसने सरस्वती को सरकारी स्कूल के पास उतार दिया। वापस लौटने पर पत्नी वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
शव मिलते ही शुरू किया विरोध प्रदर्शन
बरहा गांव के पास नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। इसके बाद जांच हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।