टेनिस कोच इंद्रकुमार महाजन बने राज्य पिकलबॉल चैंपियन: 35+ पुरुष एकल में जीता स्वर्ण; प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इंदौर। भारतीय जूनियर टेनिस टीम के कोच इंद्रकुमार महाजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में खिताबी सफलता हासिल की। स्पर्धा में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
35 वर्ष पुरुष एकल में महाजन ने जीता स्वर्ण
वर्ल्ड कप चौराहा स्थित कोर्ट पर खेली गई स्पर्धा में 35 वर्ष आयु पुरुष एकल वर्ग में इंद्रकुमार महाजन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। केशव पाटीदार दूसरे और मयंक नारंग तीसरे स्थान पर रहे। मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक महेंद्र गुप्ता और रूही ने जीता। पुरुष युगल वर्ग में पहला स्थान महेंद्र गुप्ता और मयंक नारंग को मिला। दूसरे स्थान पर आईके महाजन और राहुल अग्रवाल रहे, जबकि तीसरा स्थान अनिमेश शर्मा और केशव पाटीदार को मिला।
50+ आयु वर्ग में अनिमेश और उमेश ने जीता स्वर्ण
मिश्रित युगल के 50 से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान प्रवीण कुमार मोदी और नीलम चोपड़ा की जोड़ी ने प्राप्त किया। इसी आयु के पुरुष युगल वर्ग में अनिमेश शर्मा और उमेश झा ने स्वर्ण जीता। एकल वर्ग में अनिमेश शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।
पार्थ और कार्तिक ने भी खिताब जीते
बालक युगल अंडर-19 वर्ग में पार्थ विजयवर्गीय और वंश राठी की जोड़ी प्रथम रही। इसी आयु के मिश्रित युगल वर्ग में कार्तिक मोदी और अनन्या जोशी ने स्वर्ण जीता। बालक एकल वर्ग में पार्थ विजयवर्गीय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कृशवी और तृषा भी बनीं चैंपियन
अंडर-16 आयु वर्ग के मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक शुभ दुर्गानी और निव्या जैन ने जीता। बालिका एकल व