| |

सफाई कर्मचारी मोर्चा का आमरण अनशन: कांग्रेस ने रीगल तिराहे से विजयवर्गीय के निवास तक निकाली रैली, जाम में फंसे रहे वाहन

इंदौर। रीगल तिराहे पर संयुक्त सफाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा का आमरण अनशन जारी है। आंदोलन के समर्थन में आज कांग्रेस ने रीगल तिराहे से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास तक रैली निकाली और घेराव का प्रयास किया।

जाम में फंसे रहे वाहन
रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों शामिक हुए। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। हाईकोर्ट चौराहा, रीगल तिराहा और शास्त्री ब्रिज सहित आसपास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम के कारण सैकड़ों वाहन काफी देर तक फंसे रहे। इस वजह से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस और यातायात विभाग की टीमों ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की।

सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग
बता दें कि संघर्ष मोर्चा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन जारी है। वहीं, कांग्रेस ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

Share