सम्राट कैबिनेट का मेगा विस्तार, निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar में मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व वाली सरकार का गुरुवार को बड़ा कैबिनेट विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद हुए इस मेगा विस्तार में कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar रहे, जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली।
नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जेडीयू के 13, Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के 2 तथा Hindustani Awam Morcha और Rashtriya Lok Morcha के एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं।
करीब 25 मिनट चले शपथ ग्रहण समारोह में पांच-पांच विधायकों के समूह में शपथ दिलाई गई। पहले चरण में निशांत कुमार, Shravan Kumar, Vijay Kumar Sinha, Leshi Singh और Dilip Kumar Jaiswal ने शपथ ली।
समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi भी मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया और मंच पर उनसे हाथ मिलाया। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर बातचीत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सीधे राष्ट्रगान से हुई, जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार पहले राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” बजाया जाना था। इस बदलाव को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
कैबिनेट विस्तार में सामाजिक और जातीय समीकरण साधने की कोशिश साफ नजर आई। नई सरकार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से 10, ओबीसी से 6, दलित समुदाय से 7, सवर्ण वर्ग से 9 और मुस्लिम समुदाय से 1 मंत्री को जगह दी गई है।
नई कैबिनेट में कुल 5 महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें सबसे अधिक 3 मंत्री जेडीयू से हैं।
जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता जैसे नए चेहरों को मौका मिला है। वहीं भाजपा ने मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र को पहली बार मंत्री बनाया है।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में तीन बड़े मंच बनाए गए थे। भाजपा कार्यालय के बाहर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जबकि पूरे पटना शहर को भगवा रंग के पोस्टरों और बैनरों से सजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।






