इराज बांग और मोहित आसान जीत के साथ तीसरे दौर में: आईआरसी ट्रॉफी ओपन बैडमिंटन स्पर्धा

इंदौर। इराज बांग और मोहित इजर्दार ने आसान जीत के साथ इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में रेसीडेंसी क्लब में खेली जा रही आईआरसी ट्रॉफी ओपन मिनी एवं सब-जूनियर इंदौर जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक अंडर-13 एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
इराज और मोहित ने सीधे गेमों में जीते मुकाबले
बालक अंडर-13 एकल वर्ग के दूसरे दौर में इराज बांग ने दिव्यांश पटेल को 15-6, 15-2 से तथा मोहित इजर्दार ने प्रयाग पाटीदार को 15-5, 15-3 से पराजित कर तीसरे दौर में जगह बनाई।
दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में अबीर गोयल ने यथार्थ सूर्य को 15-12, 15-12 से, प्रवीर मुजुमदार ने निश्चय कुशवाह को 15-5, 15-8 से, कुशाग्र अहिरवार ने गर्वित गुप्ता को 15-8, 15-3 से तथा अर्णव गौर ने कुशाग्र मौर्य को 15-1, 15-5 से पराजित किया।
समग्र जैन, अनय यादव, तेजस झा, शाश्वत त्रिपाठी, आरव शर्मा, समर्थ धनोतिया, स्वस्तिक करवाड़े और हर्षवर्धन राजपूत ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
अवनी ने अवन्या को दी मात
बालिका अंडर-13 एकल वर्ग के दूसरे दौर में अवनी वर्मा ने अवन्या खंडेलवाल को 15-10, 15-6 से तथा अद्विका रघुवंशी ने देविका नगायच को सीधे गेमों में 15-10, 15-8 से मात दी।
अन्य मुकाबलों में जन्नत अहूजा ने सव्या जोशी को 15-5, 15-7 से, आरिशा जायसवाल ने अनन्या राठौर को 15-4, 15-5 से, निया तेहलानी ने अनविका ठाकुर को 15-12, 15-4 से तथा आनवी तिवारी ने वंशिका यादव को 15-4, 15-7 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
अंडर-9 में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह
बालक अंडर-9 एकल वर्ग में सुचये देव, ध्रुपत बंधवाल, अनय गुप्ता, शार्विल दुबे, निहित मटलानी, दिक्षांत राठौर, चिरायु रंका, रेयांश जैन, अव्युक्त गुलहाटी, आयांश वर्मा, रोहन धिंदवाल, कबीर जुरेल, महीप चंद्रा, तेजस्वा भट्ट, कियांश बंसल और आरव कश्यप ने तीसरे दौर में जगह बनाई।
साव्य और प्रवीर भी तीसरे दौर में
बालक अंडर-15 एकल वर्ग में हृदान दावर, अनय यादव, साव्य त्रिवेदीवाल, शाश्वत त्रिपाठी, अथर्व पटेल, द्विज अग्रवाल, प्रवीर मुजुमदार, अद्वैत पाटीदार, चंद्रकांत विश्वकर्मा, प्रवर ओसवाल, त्रिशिर पाटीदार, अर्णव गौर, अवनिश नेकिये, दिवेश दोषी, सुयश बरास्कर, तनिष्क राजपूत, अवध सिंघल और काव्यांश वर्मा ने तीसरे दौर में प्रवेश किया।