|

रीवा में तेज बारिश में बही सड़क: 4-5 घंटे से परेशान हो रहे लोग; बुधवार से बंद है रास्ता

रीवा। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते बैकुंठपुर-लालगांव मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। तेज बारिश और पानी के बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया, जिसके कारण कल से इस मार्ग पर आवागमन बंद है।

जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे 
सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़ी संख्या में लोग रास्ते में फंसे हुए हैं और उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रास्ता पार करते नजर आए। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

4-5 घंटे से हो रहे परेशान 
राहगीर संदीप सिंह ने बताया कि वे 4-5 घंटे से सड़क पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सड़क बह चुकी है और वे प्रयागराज जा रहे थे। मार्ग बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share