Rajeev Shukla Becomes Acting BCCI President:

Rajeev Shukla Becomes Acting BCCI President: क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह पर राजीव शुक्ला को नई जिम्मेदारी दी गई है. बताया जा रहा है कि अगले चुनाव तक बीसीसीआई प्रेसीडेंट की जिम्मेदारी राजीव शुक्ला के हाथों में रहेगी. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है बीते बुधवार (27 अगस्त) को एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी. यहां बतौर अध्यक्ष रोजर बिन्नी नहीं बल्कि, राजीव शुक्ला नजर आए थे. इस खास बैठक का मुख्य उद्देश्य ड्रीम11 के अनुबंध की समाप्ति और अगले प्रायोजक के संभावना पर चर्चा थी.
क्या है नियम?

बीसीसीआई संविधान के मुताबिक अध्यक्ष पद पर काबिज पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र तक पद को छोड़ना पड़ता है. रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई साल 1955 में कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 70 साल और 41 दिन के हैं. ऐसे में नियम के मुताबिक देखा जाए तो अध्यक्ष पद पर बने रहने के योग्य नहीं थे.

Share

Similar Posts