| | | |

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आ गया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने को लेकर मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फ़िलहाल जमानत निरस्त करने के संबंध में याचिका सर्वोच्य न्यायालय में दायर की गई है। इस पुरे मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है।

इस सनसनीखेज मामले में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इस पुरे हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फ़िलहाल अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में है, और सोनम सहित कुछ आरोपी बाहर है। सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा के परिजनों ने सवाल उठे थे और नारजगी भी जताई थी। राजा का परिवार का कहना है की आरोपी के उप्पर सख्त करवाई हो।

सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग

जांच एजेंसी ने सोनम की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन अभी तक वहां से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखी। अब मेघालय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का तरफ मोड़ किया है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि मेघालय सरकार भी नहीं चाहती कि हत्या जैसे गंभीर मामले की आरोपी लंबे समय तक जमानत पर बाहर रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित निर्णय देगा। विपिन के अनुसार, जमानत निरस्तीकरण याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

Share