अन्य न्यूज़ | इंदौर | प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल | मध्य प्रदेश
खराब मौसम के चलते पुणे-इंदौर फ्लाइट भोपाल डायवर्ट: 2 घंटे बाद इंदौर में हुई लैंडिंग; 173 यात्री सवार

इंदौर। रविवार सुबह अचानक छाए घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। कम विजिबिलिटी के चलते पुणे से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया।
फ्लाइट में 173 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। मौसम साफ होने के बाद विमान करीब दो घंटे की देरी से सुबह 8:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा।
इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। कोहरे के कारण यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा।
मौसम सामान्य होते ही एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन भी सुचारु रूप से शुरू हो गया। मौसम साफ होने पर 2 घंटे बाद इंदौर में प्लेन की लैंडिंग हुई।