क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का रिकॉर्ड प्रदर्शन, आईआईटी दिल्ली शीर्ष पर

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। इस बार कुल 54 भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थान वैश्विक सूची में शामिल हुए हैं। इनमें से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली देश में शीर्ष स्थान पर रहा है और उसने वैश्विक स्तर पर 123वां स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है। IIT दिल्ली के बाद IIT बॉम्बे को 129वां स्थान, IIT मद्रास को 180वां, और IIT खड़गपुर को 215वां स्थान मिला है। वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर को 219वां, और IIT कानपुर को 222वां स्थान प्राप्त हुआ है।
दिल्ली विश्वविद्यालय भी इस बार उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वैश्विक शीर्ष 350 संस्थानों में जगह बनाने में सफल रहा है।
क्यूएस रैंकिंग का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शोध प्रभाव, फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात, और वैश्विक सहयोग जैसे मानकों पर किया जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय संस्थानों का यह प्रदर्शन देश की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।






