पंजाब के लॉ कॉलेज में गोलीकांड: छात्रा की हत्या, आरोपी छात्र ने खुद को भी मारी गोली

Punjab College Firing की एक दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। सोमवार को तरनतारन जिले के एक लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र ने अपनी ही क्लासमेट छात्रा को क्लासरूम के अंदर गोली मार दी।
मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छात्र का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है।
क्लास शुरू होने से पहले चली गोली
पुलिस उपाधीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार, घटना क्लास शुरू होने से पहले हुई। आरोपी छात्र प्रिंस राज पहले से ही क्लास में मौजूद था। जैसे ही संदीप कौर अंदर आईं, उसने पिस्तौल से उनके सिर में गोली मार दी।
गोली लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
घटना के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र उस्मा गांव स्थित विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी थे।
हत्या के कारणों की जांच जारी
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। कॉलेज परिसर में घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Punjab Crime News के इस संवेदनशील मामले में पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और गहन होगी।






