|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अयोध्या दौरे पर, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में करेंगी दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अयोध्या के दौरे पर रहेंगी, जहां वह भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा उनके उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे पहले अयोध्या पहुंचेंगी और मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगी।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु आरती में भाग लेंगी और श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अयोध्या प्रवास के बाद राष्ट्रपति मथुरा और वृंदावन के लिए रवाना होंगी, जहां वे अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share

Similar Posts