गंगटोक में पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत एक अलग अंदाज में की। उन्होंने राजधानी गंगटोक में बच्चों और युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास पल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सिक्किम में गंगटोक की एक प्यारी सुबह, अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।”
तस्वीरों में प्रधानमंत्री को बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते और उनसे बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। यह पल न केवल युवाओं के लिए खास रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे हैं। अपने कार्यक्रम के तहत वे पाल्जोर स्टेडियम में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भी शामिल होंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री का यह अनौपचारिक अंदाज अक्सर युवाओं के बीच लोकप्रिय रहता है, जिससे उनका जुड़ाव और भी मजबूत होता नजर आता है।






