|

प्रधानमंत्री मोदी ने माधवपुर मेला पर दी शुभकामनाएं, सांस्कृतिक एकता को बताया महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में आयोजित माधवपुर मेला के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने इस उत्सव को भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक बताया और कहा कि यह गुजरात और पूर्वोत्तर के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर अपने संदेश में लिखा, “पोरबंदर में आयोजित हो रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है और गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच अटूट सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है।”

मोदी ने यह भी कहा कि यह मेला विविध परंपराओं को एक साथ लाता है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने लोगों से इस मेले में आने और सांस्कृतिक अनुभवों का आनंद लेने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 में प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी माधवपुर मेले के महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया था। इस वर्ष भी यह मेला भारत की सांस्कृतिक धरोहर और एकता को उजागर करता है।

Share

Similar Posts