| |

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई युवा खेल 2025 में 48 पदक जीतने पर भारतीय दल को दी बधाई

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई युवा खेल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को बधाई दी है। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 48 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश के युवा एथलीटों ने कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारत के खेल जगत के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह प्रदर्शन भारत के खेलों के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाता है।

उल्लेखनीय है कि एशियाई युवा खेल 2025 का आयोजन बहरीन में हुआ था, जो इस शुक्रवार सफलतापूर्वक संपन्न हुए। भारत के प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

Share

Similar Posts