| |

बरगी डैम हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा

नरेन्द्र मोदी ने जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश जारी कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है।

इस हादसे के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज पलट गया था। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे और यह घटना किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुई।

शुक्रवार सुबह तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 9 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह हादसा मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आया है, जिस पर पूरे देश में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Share

Similar Posts