फर्जी NOC मामले में IDA यंत्री गिरफ्तार: पीथमपुर की गैस कंपनी को बिना अनुमति जारी किया था प्रमाण-पत्र; पुलिस भोपाल से इंदौर लाई

इंदौर। औद्योगिक विकास निगम में फर्जीवाड़े के मामले में भंवरकुआं थाना पुलिस ने निगम के एक यंत्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यंत्री ने पीथमपुर की एक गैस कंपनी के नाम नियमों के खिलाफ फर्जी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया था। पुलिस आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर इंदौर लाई है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया
औद्योगिक विकास निगम के IT पार्क में पदस्थ यंत्री मार्तंड सिरोलिया से जुड़ा है। निगम के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि पीथमपुर की अवंतिका गैस कंपनी को दिया गया NOC तय प्रक्रिया के अनुसार जारी नहीं किया गया था।
आरोप है कि अधिकारी ने बिना अनुमति और बिना सरकारी मुहर के अपने स्तर पर ही दस्तावेज तैयार कर जारी कर दिया।
भोपाल से गिरफ्तार कर इंदौर लाई पुलिस
शिकायत मिलने के बाद भंवरकुआं थाना पुलिस ने टीम बनाई। पुलिस टीम ने भोपाल में कार्रवाई कर आरोपी यंत्री को गिरफ्तार किया और उसे इंदौर लेकर आई। फिलहाल पुलिस उससे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फर्जी NOC जारी करने में किसी अन्य अधिकारी, कर्मचारी या किसी और व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस दस्तावेजों की जांच और अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है।