‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज, 15 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र में हंसी, कन्फ्यूजन और रिश्तों के मजेदार उलझाव की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों को फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।

यह फिल्म क्लासिक ‘पति पत्नी और वो’ की कहानी को नए अंदाज़ में पेश करती है। इस बार कहानी में नया ट्विस्ट जोड़कर इसे और ज्यादा मनोरंजक बनाया गया है।

टीज़र में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक साथ तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए दिखाई देते हैं। इन महिलाओं की भूमिकाओं में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

कहानी में बढ़ती गलतफहमियों और हास्य के बीच विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं, जो फिल्म में और भी कॉमिक तड़का जोड़ते हैं।

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है।

मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी का डोज देगी। ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Share

Similar Posts