NH-46 में युवती से रेप की कोशिश: गुना मे मंगेतर को पीटा, बाइक पंचर होने पर बदमाशों ने लूटा; सभी गिरफ्तार

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। झारखंड निवासी एक युवक अपनी मंगेतर के साथ बाइक से राजस्थान जा रहा था। रास्ते में बाइक पंचर हो गई। इसी दौरान 6-7 बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और सड़क किनारे जंगल की ओर ले गए।
विरोध करने पर युवक को बेरहमी से पीटा
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी मंगेतर के साथ गैंगरेप की कोशिश की। युवती के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी घबरा गए। इसके बाद वे उसका पर्स और मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
NH-46 पर हुई इस वारदात के बाद हाईवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रात के समय सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान के आधार पर लूट, मारपीट और गैंगरेप के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।