प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में ₹13,430 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
ये परियोजनाएं उद्योग, विद्युत वितरण, सड़क, रेल, रक्षा विनिर्माण, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री मोदी आज नंदयाल जिले के श्रीशैलम पहुंचकर श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुनस्वामी वर्ला देवस्थानम में पूजा-अर्चना करेंगे।
वे शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का दौरा करेंगे और इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के नए अवसर, औद्योगिक निवेश, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।






