शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

इंदौर, 14 अक्टूबर 2025।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट मंगलवार को ग्राम बीबीखेड़ी पहुँचे, जहाँ उन्होंने सोमवार शाम ग्राम हरियाखेड़ी (तहसील सांवेर) में हुए दर्दनाक हादसे में दिवंगत हुए तीनों लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

मंत्री सिलावट ने शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया, उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, तीनों दिवंगतों के परिवारों को राहत स्वरूप 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री सिलावट ने कहा —

“मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

इससे पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने सिविल हॉस्पिटल सांवेर में अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर घायलों की स्थिति और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Share

Similar Posts