NEET 2026: नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा अबूधाबी, परीक्षा से एक दिन पहले NTA पर उठे सवाल
महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लेकर विवाद जारी है। पहले पेपर लीक हुआ और अब एक छात्र के परीक्षा केंद्र को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बता दें, कल रविवार 21 जून 2026 को पूरे देश में नीट की दोबारा परीक्षा होनी है और अभी भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
एक मिली जानकारी के मुताबिक नीट (NEET) परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने महाराष्ट्र के नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह नाम के छात्र का परीक्षा केंद्र भारत से कई दूर दे दिया जिसके बाद इसका विरोध हो गया। छात्र का परीक्षा केंद्र भारत की जगह में अबुधाबी (UAE) में बना दिया है, जबकि उसने नागपुर को अपना पसंदीदा टेस्ट शहर चुना था। यह बात रविवार 21 जून को होने वाले मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से ठीक एक दिन पहले आई है, जिससे कैंडिडेट और उसका परिवार कंफ्यूजन में है। यहां बता दें, कि नियम के मुताबिक विदेश में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, लेकिन ये सिर्फ एआरआई (NRI) और विदेशी छात्रों के लिए होते हैं। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा प्रबंधन को लेकर बहस छेड़ दी है।
परिवार ने NTA की वेबसाइट पर शिकायत भी की है
पिता का कहना है कि पिता उनका परिवार अपने बेटे को परीक्षा देने के लिए विदेश नहीं भेज सकता। उन्होंने बताया कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है और परीक्षा से पहले यात्रा की कोई तैयारी संभव नहीं है। परिवार ने तुरंत एनटीए हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। परिवार के मुताबिक हेल्पलाइन अधिकारियों ने मामले को गलती माना और जांच के बाद संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है। हालांकि परीक्षा से ठीक पहले ऐसी स्थिति ने छात्र की चिंता बढ़ा दी है।
इस मामले पर महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. अनीस अहमद ने कहा है कि यह घटना गंभीर प्रशासनिक चूक है। उनका कहना है कि परीक्षा एजेंसी को तुरंत छात्र को नागपुर या नजदीकी शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहां कि यह मामला सिर्फ एक छात्र की परेशानी नहीं है, बल्कि परीक्षा संचालन की विश्वसनीयता से भी जुड़ा है। इस घटना ने एनटीए की व्यवस्थाओं को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं, खासकर तब जब एजेंसी पहले से ही कई विवादों के कारण चर्चा घिरी हुई है।
