| |

उज्जैन नगर निगम ने एक दिन में पकड़े 72 सूअर: स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिले; प्रशासन अलर्ट

उज्जैन। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर में सुअरों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को निगम की टीमों ने 72 सूअर पकड़े।

शहर में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत होने और दो नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

सुअरों और गंदगी से कई तरह की संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। इसलिए टीम ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर खुले में घूम रहे सुअरों को पकड़ने की कार्रवाई की।

सुबह से शुरू हुई  कार्रवाई
नगर निगम द्वारा रविवार को प्रातः 9 बजे से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान निगम की टीमें भैरवगढ़, मंगलनाथ, नीलगंगा सहित शहर के कई अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुँचीं और खुले में घूम रहे सुअरों को पकड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम
चिकित्सकीय विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन का मानना है कि खुले में घूमने वाले सुअरों और गंदगी से कई तरह की संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। शहर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद नगर निगम ने संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान को प्राथमिकता पर शुरू किया है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Share