| |

उज्जैन में 3 महीने से बंद सड़क राखी पर होगी शुरू: 9 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण; 550 मीटर लंबाई

उज्जैन। सडक़ चौड़ीकरण के कारण करीब तीन महीने से बंद नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा की ओर जाने वाली सडक़ का एक मार्ग रक्षाबंधन पर प्रारंभ होगा।

रविवार को महापौर मुकेश टटवाल ने निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया कहा कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन से इस मार्ग का एक साइड आम लोगों के लिए प्रारंभ कर दिया जाएगा।

तीन महीने से बंद है रास्ता 
सड़क चौड़ीकरण के कारण तीन महीने से बंद नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा जाने वाले मार्ग का एक हिस्सा रक्षाबंधन पर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार को महापौर मुकेश टटवाल ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर मार्ग की एक साइड यातायात के लिए शुरू कर दी जाएगी, जिससे आवगमन मे सुविधा होगी।

9 करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहा है निर्माण
नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से 550 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी सडक़ बनाई जा रही है। इसे आधुनिक स्वरूप देने के लिए दोनों ओर 2.25 मीटर चौड़े ग्रीन बेल्ट, बीच मेें डिवाइडर में पौधारोपण, दोनों ओर सर्विस रोड और फुटपाथ भी बनेगा। लाइट के लिए हाईमास्ट लगाए जाएंगे। महापौर ने सितंबर के अंत तक इस मार्ग के शेष सभी कामों को पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

Share