| |

1 जुलाई से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता: नायरा एनर्जी ने दी राहत, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

जुलाई के पहले दिन आम लोगो के लिए एक रहत की भरी खबर आ गई है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम काम हो गए है। बुधवार 01 जुलाई 2026 से यह नई कीमतें लागू हो गई है। यह नया बदलाव कंपनी के सभी पेट्रोल पंप पर हुआ है।

क्रूड ऑइल से ग्लोबल मार्किट में भी राहत देखने को मिला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका-ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। तनाव कम होने से दाम घटे हैं।

7000 से ज्यादा पंप पर मिलेगा फायदा

नायरा एनर्जी के देश भर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इस कंपनी ने हल ही में अपने पेट्रोल पंप की संख्या 7 हजार के पार पहुंचा दी है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इससे लाखों लोगो को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकारी कंपनियों के दाम नहीं बदलेंगे

एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने दाम घटाए हैं। वहीं सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। मई माह में प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बड़ाई थी।

Share