| |

नरसिंहपुर में अज्ञात वाहन ने 13 गौवंश को रौंदा: गौ संरक्षण अभियान के प्रमुख मौके पर पहुंचे; जल्द कार्रवाई की मांग

तेंदूखेड़ा। जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने 13 गौवंश को रौंद दिया। सभी की मौके पर मौत हो गई। घटना ढिलवार के समीप जलसा ढाबा के पास की है।

गौ संरक्षण अभियान के प्रमुख मौके पर पहुंचे 
घटना की जानकारी मिलते ही गौ संरक्षण अभियान के प्रमुख मौके पर पहुंचे। तेंदूखेड़ा पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य सड़क मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कुछ ही दिन पहले ही दिया था ज्ञापन
विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है । उनका कहना है कि सड़क पर गौवंश की सुरक्षा को लेकर कुछ दिन पहले ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था की जाती तो घटना को टाला जा सकता था।

अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सड़क मार्ग पर गौवंश की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। हादसे के जिम्मेदार अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Share