| | |

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा: टवेरा-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के Narmadapuram-पिपरिया स्टेट हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा आंचलखेड़ा के पास रात करीब 1 बजे हुआ, जब एक टवेरा वाहन की आमने-सामने टक्कर अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री महेंद्रवाड़ी और माखननगर क्षेत्र के निवासी थे और Budhni में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान क्रॉसिंग के समय यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जो सोमवार को किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share

Similar Posts