| |

नगर निगम की कार्रवाई पर जिला प्रशासन से करें शिकायत: भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा- अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं

भोपाल। रहवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासनिक स्तर पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

जिला प्रशासन को करे शिकायत  
यदि किसी व्यक्ति को नगर निगम की कार्रवाई को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है। तो वह जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकता है। प्रशासन शिकायतों पर नियमानुसार विचार करेगा।  प्रशासन का उद्देश्य नियमों के अनुसार कार्रवाई करना है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान 
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें। किसी भी समस्या की में उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। नगर निगम ने 10 नंबर मार्केट में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान कई दुकानों पर कार्रवाई की गई। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share