राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिजोरम सहित देशभर में दौड़ी “एकता की भावना”, आइजॉल में 400 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली / आइजॉल। देशभर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता और अखंडता के संदेश के साथ “एकता दौड़” का आयोजन किया गया। मिजोरम की राजधानी आइजॉल में आयोजित इस दौड़ में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि राज्य के सभी जिलों में भी यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा खेल और युवा सेवाएं विभाग के सहयोग से किया गया। एकता दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामंजस्य और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था।

प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ दौड़ लगाते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और खेल संगठनों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। लौहपुरुष सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देशभर में आयोजित “एकता दौड़” इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी।

Share

Similar Posts