अमरीका के नये गृह सुरक्षा मंत्री होंगे मार्कवेन मुलिन
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम को हटाकर उनकी जगह मार्कवेन मुलिन को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 31 मार्च से प्रभावी होगी।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मार्कवेन मुलिन गृह सुरक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि क्रिस्टी नोएम को पश्चिमी गोलार्ध में सुरक्षा पहल ‘द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज़’ की विशेष दूत बनाया जाएगा।
ट्रम्प ने कहा कि मुलिन सरकार की नीतियों के प्रबल समर्थक हैं और वह सीमा सुरक्षा, अवैध आप्रवासन और मादक पदार्थ तस्करी को रोकने पर विशेष ध्यान देंगे।
इस नियुक्ति के साथ अमेरिका में गृह सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में बदलाव हुआ है, जो देश की सुरक्षा नीतियों और सीमा प्रबंधन में नई दिशा तय करेगा।
नेपाल में छात्र और कर्मचारी संगठनों को खत्म करने के सरकार के फैसले पर जारी बहस के बीच प्रधानमंत्री Balendra Shah ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए इस निर्णय का बचाव किया है। राजधानी Kathmandu से सोशल मीडिया के जरिए जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कदम व्यवस्था सुधार और संस्थागत पारदर्शिता…
बढ़ते ईंधन संकट और आर्थिक दबाव के बीच नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाली पेट्रोल-डीजल सुविधा में कटौती का बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में संशोधित प्रावधानों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल चुकी है। वित्त मंत्री Swarnim Wagle ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि,…
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह दौरा भारत-यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता भारत-यूएई संबंधों को नई…
पाकिस्तान की प्रमुख राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) में अपने संस्थापक Imran Khan की रिहाई को लेकर आंतरिक मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने टास्क फोर्स बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। टास्क फोर्स पर असहमति सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री Sohail Afridi तक अपनी…
हिंदू कुश क्षेत्र में देर रात धरती हिली — अफग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज अफग़ानिस्तान में कल रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिससे कई इलाकों में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया।अमरीकी भू-गर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मज़ार-ए-शरीफ़ शहर के पास खोल्म क्षेत्र…