मप्र स्टेट रोलबॉल: मंदसौर और भोपाल ने मारी बाजी; खिलाड़ियों को ट्रॉफी से किया सम्मानित

इंदौर। भोपाल और मंदसौर ने द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल, कैंपस-2 में आयोजित मिनी एवं सब-जूनियर मध्य प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में खिताबी सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-11 और अंडर-14 के चार वर्गों में हुए मुकाबले, विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित

अंडर-11 में मंदसौर बालक और भोपाल बालिका विजेता
स्पर्धा के अंडर-11 बालक वर्ग में मंदसौर टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। भोपाल टीम उप विजेता रही, जबकि देवास टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में भोपाल टीम विजेता रही, जबकि इंदौर टीम उप विजेता तथा उज्जैन टीम तृतीय स्थान पर रही।

अंडर-14 में भी मंदसौर और भोपाल का दबदबा
अंडर-14 बालक वर्ग में मंदसौर टीम विजेता रही, जबकि भोपाल टीम उप विजेता तथा देवास टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में भोपाल टीम ने खिताब हासिल किया। उज्जैन टीम उप विजेता, जबकि इंदौर टीम तृतीय स्थान पर रही।

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल
स्पर्धा का समापन रितेश नागर, वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रेनू गुरनानी, स्पोर्ट्स प्रमुख अभिषेक यादव के आतिथ्य में हुआ। विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share