अभिनेत्री कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने की शादी

मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री Kritika Kamra और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर Gaurav Kapoor ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की।
दोनों ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। भव्य आयोजन से दूर रहते हुए उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर ही सादगी से शादी की। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
शादी में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की, जिनमें Farhan Akhtar, Malaika Arora, Neha Dhupia और Soha Ali Khan जैसे करीबी दोस्त शामिल थे।
कानूनी तौर पर शादी पूरी होने के बाद कृतिका और गौरव पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस दौरान कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि गौरव आइवरी बंद गला में आकर्षक लग रहे थे। दोनों के चेहरों पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद यह जोड़ा जल्द ही अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक खास मिलन समारोह का आयोजन भी करेगा।






