‘खासियत’ में दिखा रोमांस का नया अंदाज़, ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ वायरल

फिल्म चांद मेरा दिल का नया गाना खासियत रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। इस गाने में अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने रोमांस का जादू बिखेर दिया है।
यह ट्रैक प्यार के हल्के-फुल्के, नटखट और खुशमिजाज पलों को खूबसूरती से पेश करता है। इससे पहले फिल्म के टाइटल ट्रैक और ऐतबार ने जहां इमोशनल टोन सेट किया था, वहीं ‘खासियत’ एक फ्रेश और मस्तीभरा अंदाज़ लेकर आया है।
गाने को राघव चैतन्य और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। दोनों की सिंगिंग केमिस्ट्री इस गाने को और खास बनाती है। वहीं सचिन-जिगर का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल इसे कैची और दिल को छूने वाला बनाते हैं।
संगीतकारों के अनुसार, ‘खासियत’ हर लव स्टोरी के उस दौर को दर्शाता है जब लोग बिना किसी दबाव के साथ बिताए पलों का आनंद लेते हैं। गाने की अपबीट रिदम और यंग वाइब इसे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय बना रही है।
फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिजके डी’सूज़ा हैं।
चांद मेरा दिल 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और ‘खासियत’ गाना पहले ही फिल्म के लिए जबरदस्त माहौल बना चुका है।






