कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल: एपीएस इंदौर टाईब्रेकर में जीता; क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

इंदौर। एपीएस इंदौर ने संघर्षपर्ण सनमति स्कूल को टाईब्रेकर में 3-2 से पराजित कर डेली कॉलेज में खेली जा रही पांचवी कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में एमएमआईएस ने द शिशुकुंज झालरिया को 1-0 से हराया। पियूष और राज प्लेयर आफ द मैच चुने गए।
एलआईटीवी इंदौर और केवीएस ने भी जीते मुकाबले
प्रतियोगिता के अन्य अंतिम 16 के अन्य मुकाबलों में एलआईटीवी इंदौर ने गोल्डन को टाईब्रेकर में 3-2 से तथा केवीएस ने श्री श्री एकेडमी को 1-0 से हराया। रोहित और रुद्राक्ष प्लेयर आफ द मैच चुने गए। एक अन्य मुकाबले में डेली कॉलेज ए ने सत्य साई को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्वर्णिम नीमा प्लेयर आफ द मैच चुने गए।