द एमराल्ड हाइट्स: वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 प्रतियोगिता; 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इंदौर। रंजीत सहिया, रुद्रा पाटिल, अनुज दानेवने, काव्यांश राठौर, पुष्पित जोशी एवं रोनित करनये ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदशर्न करते हुए द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ष बालक-बालिका अंतरविद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
अंडर-14 बालिका वर्ग में मितीशा, अनुराधा और साखी सहित कई खिलाड़ियों ने हासिल किया पहला स्थानअंडर-14। बालिका वर्ग में मितीशा सिमरैया, अनुराधा पांडे, साखी डांगी, वागीशा शर्मा, राधिका शर्मा एवं पीहू यदुवंशी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंतरविद्यालयीन ताइक्वांडो स्पर्धा में रंजीत, रूद्रा और अनुज बने विजेता
खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर अनुशासन और खेल भावना का दिया परिचय
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन का सफल संचालन मनीष जोशी ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या निशा अहमद, खेल अधिकारी संजय मिश्रा, इंदौर ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत महंत एवं सचिव विकास सिमरैया के आतिथ्य में हुआ।