श्री काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ सरस्वती की आराधना

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में माँ सरस्वती की आराधना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धाम परिसर स्थित विद्या एवं संगीत की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए मंदिर के डिप्टी कलेक्टर ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर माँ सरस्वती से विद्या, विवेक, वाणी, कला और ज्ञान की समृद्धि की कामना की गई।
बसंत पंचमी के मौके पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। देश-विदेश से आए भक्तों ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सरस्वती मंदिर न्यास के अनुसार, माँ सरस्वती की आराधना के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और शिक्षा के महत्व को सशक्त संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन और पूजा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा गया।






