झाबुआ में किसानों की समस्या सुनने पहुंचे विधायक भूरिया: खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश; कहा- बिजली कटौती दूर हो

झाबुआ। विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सोमवार को कुंदनपुर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सोसाइटी का निरीक्षण किया और किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता व वितरण को लेकर जानकारी ली। किसानों ने खाद-बीज मिलने में आ रही दिक्कतों से विधायक को बताया कराया।
समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को हरसंभव राहत देने की बात भी कही।
बिजली कटौती पर अधिकारियों से की चर्चा
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या भी विधायक के सामने रखी। शिकायत पर डॉ. भूरिया ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और बिजली कटौती की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्यां को ठीक करेंगे, ताकि किसानों और ग्रामीणों को परेशानी न हो।

ग्रामीणों ने बताई अपनी समस्याएं
डॉ. भूरिया ने कहा कि अन्नदाताओं और आम जनता की समस्याओं को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। उन्होंने विधायक को खाद-बीज, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।