धार में 12वीं की छात्रा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म: गर्भवती होने पर नवजात को भी मारने की कोशिश; आरोपी को गुजरात भागने से पहले ही पुलिस ने पकड़ा

धार। जिले के रतनपुरा चौकी क्षेत्र में बीमारी के इलाज के नाम पर झाड़-फूंक। तांत्रिक ने 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपना शिकार बनाया। आरोपी तांत्रिक के बार-बार दुष्कर्म करने के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई थी। डिलीवरी के बाद वह नवजात बच्ची को भी मारने की फिराक में था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात भागने से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया है।
बीमारी के इलाज के बहाने किया दुष्कर्म
पीड़िता रिंगनोद के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में गुजरात के मोरबी में रहते है। पीड़िता अपने भाई और दादी के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
डेढ़ साल पहले जब पीड़िता को हाथ-पैरों में दर्द और संबंधी समस्याएं हुईं, तो उसकी मां उसे स्थानीय तांत्रिक को बताया। तांत्रिक नानूराम कटारा पिता वांगरिया कटारा, उम्र 52 के पास झाड़-फूंक से इलाज करवाने ले गई थी। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को रोज अकेले आने को कहा।
सितंबर 2025 में माता-पिता के गुजरात चले जाने के बाद, तांत्रिक ने घर पर अकेली पाकर छात्रा से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद कहता है किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इस दौरान छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा का पेट बढ़ने पर आरोपी उसे ‘भूत-बाधा’ बताकर परिजनों और पीड़िता को लगातार गुमराह करने लगा।
घर पर हुई डिलीवरी से खुला राज
8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे अचानक पेट दर्द होने पर पीड़िता की डिलीवरी घर पर हो गई, जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान नवजात बच्ची के चेहरे, शरीर और हाथ-पैरों में चोटें आईं।
शुरुआत में परिवार ने बदनामी के डर से मामले को छिपाने की कोशिश, लेकिन बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को इसका पता चल गया। बच्ची से पूछताछ के बाद परिजनों को सच्चाई का पता चला। 11 अगस्त को पीड़िता की मां घर पहुंचीं और 12 अगस्त को परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर नवजात को इलाज के लिए सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची को मारने ले जा रहा था आरोपी
घटना में 12 अगस्त को आरोपी तांत्रिक नानूराम कटारा नवजात बच्ची को जान से मारने जा रहा था। रास्ते में अपने साथ में बच्ची को ले जाते हुए एक ग्रामीण ने देख लिया। उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सरदारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लिया, हालांकि तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी को गुजरात भागने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कार्रवाई जारी है।