| | |

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने 636 पेज की चार्जशीट दाखिल की: पति और सास आरोपी साबित; दस्तावेजों की समीक्षा जारी

भोपाल। ट्विशा शर्मा केस में CBI ने कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट दाखिल की। इसमें पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा के मुताबिक चार्जशीट में क्रूरता के आरोपों की पुष्टि हुई है। हालांकि दस्तावेजों की समीक्षा अभी जारी है।

150 गवाहों से पूछताछ, आगे भी जांच की मांग
आशीष शर्मा के अनुसार CBI ने जांच के दौरान करीब 150 गवाहों से पूछताछ की है। उनका कहना है कि कुछ तथ्य जांच में सामने आए हैं। जबकि कुछ बिंदुओं पर अभी स्पष्टता बाकी है। CBI ने अदालत से मामले में और गहराई से जांच जारी रखने की अनुमति भी मांगी है। आशीष के मुताबिक चार्जशीट और संबंधित दस्तावेजों की औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी हो रही है।

PM-2 और अधिकारियों की कॉल डिटेल पर सवाल
आशीष ने दूसरे पोस्टमार्टम यानी PM-2 के संबंध में चार्जशीट के शुरुआती संक्षिप्त दस्तावेजों में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि मुख्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद स्थिति साफ होगी। उन्होंने मामले से जुड़े अधिकारियों की दो-तीन दिनों की फोन कॉल डिटेल की जांच की मांग भी की है। जिससे मामले को प्रभावित करने के प्रयासों की पड़ताल हो सके। आशीष ने न्यायपालिका से आरोपियों के साथ किसी भी अन्य आरोपी की तरह समान कानूनी प्रक्रिया अपनाने की अपील की है।

Share