|

झाबुआ में किसानों का पैदल मार्च: कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर फसल बीमा की मांग; हमको गोली मार दो..

झाबुआ। फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को पैदल मार्च निकाला। आंदोलनकारी किसान दोपहर करीब 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने कहा कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं, तत्काल फसल बीमा राशि चाहिए। उनका कहना था कि पिछले लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगा।

राजस्व अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्थानीय राजस्व अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई।

धरने पर बैठे किसान, हनुमान चालीसा का पाठ
किसानों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना देते हुए कहा कि वे मांग पूरी होने तक वहां से नहीं हटेंगे। प्रदर्शन के दौरान कुछ किसान हनुमान चालीसा का पाठ करते भी नजर आए।

किसानों ने कही यह बात
प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों ने कहा, “चाहे गोली चलवा दो, हम यहीं बैठेंगे।” इससे आंदोलन का माहौल और अधिक गरमा गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share