|

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी: तेज झटकों से 12 लोग घायल; सुरक्षित उतरा विमान

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक आए तेज हवा के झटकों से विमान जोर-जोर से हिलने लगा और कुछ देर के लिए ऊंचाई भी तेजी से कम हुई। हालांकि, पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें यात्री और क्रू मेंबर शामिल हैं। सभी घायलों को दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में प्राथमिक जांच और उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 सामने आईं विमान की तस्वीरें
टर्बुलेंस के बाद विमान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें केबिन की छत (सीलिंग) के कुछ पैनलों में दरारें और नुकसान दिखाई दे रहा है। एयरलाइन तकनीकी टीम विमान का निरीक्षण कर रही है।

Share