जापान में 6.5 तीव्रता का भूकंप, होंशू प्रांत में महसूस हुए तेज झटके

Japan के उत्तरी हिस्से में स्थित होंशू प्रांत में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप यामाडा से लगभग 122 किलोमीटर पूर्व में आया, जिससे आसपास के इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।
जापान के मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप जमीन से लगभग 9.5 से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जो अपेक्षाकृत उथला माना जाता है। इसकी वजह से उत्तर-पूर्वी जापान के कई हिस्सों में कंपन महसूस किया गया।
मुख्य झटके के बाद क्षेत्र में 4.3 से 4.9 तीव्रता के करीब पांच आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
जापान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां अक्सर इस तरह के झटके महसूस किए जाते हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।






