| |

जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख तक मौसम का कहर, तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी दिन के दौरान इसी तरह की मौसम स्थिति बनी रह सकती है। समुद्री इलाकों में रहने वाले मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

तापमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम के इस मिजाज को देखते हुए नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

Share

Similar Posts